मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

 मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 06 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दाैरान मुख्यमंत्री धामी ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों एवं पुलों को ठीक करने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग को पूर्व की भांति संचालित करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!