पत्रकार हितों के लिए, विज्ञापन नीति के संदर्भ में संगठन की ओर से रखी अपनी बात.. - Shaurya Mail

Breaking News

पत्रकार हितों के लिए, विज्ञापन नीति के संदर्भ में संगठन की ओर से रखी अपनी बात..

 पत्रकार हितों के लिए, विज्ञापन नीति के संदर्भ में संगठन की ओर से रखी अपनी बात..

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 30 जुलाई 2024

केंद्रीय अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी के निर्देशानुसार उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी द्वारा विज्ञापन नीति हेतु की गई बैठक में प्रतिभाग किया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रही श्रीमती बीना उपाध्याय एवं श्री नरेश रोहिला ने बेबाकी से पत्रकार हितों के लिए संगठन की बात रखी।
इस अवसर पर प्रेस परिषद की सब कमेटी के सदस्यों,सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों व विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय, प्रदेश सचिव श्री सुभाष कुमार, जिला संरक्षक श्री नरेश रोहिला, सदस्य श्री घनश्याम जोशी, जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिराड़ी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!