गणेश जोशी ने सहकारिता मंत्री शाह से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

गणेश जोशी ने सहकारिता मंत्री शाह से की भेंट

 गणेश जोशी ने सहकारिता मंत्री शाह से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 30 जुलाई 2024

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ की प्रतिकृति और रेशम किसानों की ओर से निर्मित शॉल भेंट किया।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय की ओर से राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाईब्रेट वीलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को खरीदने के लिए सहमति दी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पादों विशेष रूप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दालें आदि को सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड की ओर से क्रय करने की रुचि दिखाई गई। जिसके फलस्वरूप उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद और नेशनल कोआपरेटेटिव आर्गेनिकस लिमिटेड के मध्य बैठक की गई।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रूप प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके उपरान्त प्रदेश के किसानों के जैविक उत्पादों को एनसीओएल की ओर से क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प किसानों की आय बढ़ाने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानों के जैविक उत्पादों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!