कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 कारगिल शहीद राजेश गुरुंग को सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 27 जुलाई 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को चांदमारी घंगोड़ा स्थित कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के आवास पर पहुंच उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कारगिल शहीद को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिए अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार निरंतर सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहीदों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी रहेंगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार शहीदों की वीरता का बखान और उनकी यादों को संजोए रखने का कार्य कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!