जिलाधिकारी सोनिका ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी सोनिका ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 जिलाधिकारी सोनिका ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 23 जुलाई 2024

मानसून को लेकर संभावित आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत अलर्ट रहने को कहा।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों से उनकी तहसील क्षेत्रांतर्गत गत रात्रि एवं सुबह हुई वर्षा के दृष्टिगत कुशलता की जानकारी ली। उप जिलाधिरियों ने आपदा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होना बताया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को माैसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के दृष्टिगत सक्रियता से पल-पल की घटना पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी-नाले के किनारे विचरण करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने तथा आपदा संभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की घटना पर त्वरित राशि निर्गत की जाए। उन्होंने वर्षाकाल तक सभी अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि आपदा की किसी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें तथा आपदा कंट्रोल रूम को भी तत्काल सूचित किया जाए। संभावित आपदा के दृष्टिगत विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा अधिकारियों को अपना फोन खुला रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!