शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षाधिकारी एवं उप शिक्षाधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षाधिकारी एवं उप शिक्षाधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

 शिक्षा मंत्री ने खंड शिक्षाधिकारी एवं उप शिक्षाधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 जुलाई 2024

सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को डोईवाला ब्लाक अंतर्गत अठूरवाला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत खंड शिक्षाधिकारी एवं उप शिक्षाधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नवनिर्मित भवन से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे और शिक्षकों को बेहतर संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यह नया भवन क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ने के साथ छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी और शिक्षकों को भी बेहतर संसाधन मिलेंगे। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विधायक ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनिर्मित भवन को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला कदम बताया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!