मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, बोले- शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिकता - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, बोले- शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिकता

 मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, बोले- शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिये गये हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान करवाना है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में जनसुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!