जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 10 जुलाई 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल द्वारा लोनिवि ऋषिकेश एवं नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए नालियों की क्षमता, तथा नालियों की सफाई की व्यवस्था देखते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जो नाली ढकी है उनके स्लेप हटाकर सफाई कार्य किये जाने के निर्देश दिए,जिसके क्रम में नालियों स्लेप हटाते हुए सफाई कार्य करवाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज चंद्रमणि शमशानघाट का नाला अहीर मंडी (डोभालवाला) चुक्खुमोहल्ले से कालिका मंदिर, बकरालवाला,आई०एस०बी०टी० से ट्रांसपोर्ट नगर सी ब्लॉक रेस कोर्स नाला (रस कोर्स),वसत विहार से पंडितवाडी, डिफेंस कालोनी आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!