Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

सोमवार 01 जुलाई 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – योजना साकार होने की ओर, आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग, यात्रा सार्थक।
  2. वृषभ – परिस्थितियाँ आशा के विपरीत, दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव, आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति, यात्रा से कष्ट, आर्थिक नुकसान की स्थिति, मन उदास।
  3. मिथुन – समय आशाजनक, बुद्धि चातुर्य से कार्यों में सफलता, यश-मान-सम्मान में वृद्धि, व्यावसायिक सफलता, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण घटना घटित हर्ष भी।
  4. कर्क – विविध पक्षों में अनुकूलता, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, पठन-पाठन में रुचि, व्यवसाय में स्वजनों का सहयोग, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, चित्त प्रफुल्लित।
  5. सिंह – दिनचर्या व्यवस्थित, परिस्थितियों में सुधार, जनसम्पर्क का सुअवसर, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, परोपकार की ओर प्रवृत्ति, आवागमन में अनुकूलता, लाभ भी।
  6. कन्या – कठिनाइयाँ प्रभावी, शत्रुहानि पहुँचाने की कोशिश में, आपसी संबंधों में तनाव, प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना, व्यर्थ भ्रमण से धनहानि, मानसिक अशान्ति।
  7. तुला – समय संतोषजनक, व्यावसायिक उन्नति हेतु प्रयास, पारिवारिक संबंधों में सुधार, निजी जिन्दगी में नवीन उपलब्धि, आपसी गलतफहमी दूर, नवसम्पर्क लाभदायी।
  8. वृश्चिक बुद्धि-चातुर्य से नवीन उपलब्धि, सुख के निमित्त अधिक व्यय, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, संतान पक्ष से चिंताएँ कुछ कम, बकाए धन की प्राप्ति, मन प्रसन्न।
  9. धनु – जटिल समस्याओं का समाधान, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का लाभ, हर्षोल्लास का माहौल, भौतिकसुख के साधन सुलभ, मनोरंजन में प्रवृत्ति, जनकल्याण में अभिरुचि।
  10. मकर – अभीष् कार्यों में प्रतिकूलता, आहार-विहार की अनियमितता, आपसी मतभेद, घरेलु सुख में दिक्कतें, अकेलेपन की अनुभूति, व्यर्थ भ्रमण, आलस्य से हानि।
  11. कुम्भ – निजी समस्याओं का समाधान, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, उत्तरदायित्व का निर्वाह, सद्विचारों का उदय, उलझनों का समापन, पारिवारिक कष्ट में कमी।
  12. मीन – सफलता का मार्ग प्रशस्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, मंगल आयोजन सम्पन्न, आकस्मिक लाभ, आहार-विहार में नवीनता की झलक।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!