उपचुनाव में राज्य की दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी : महेन्द्र भटृ - Shaurya Mail

Breaking News

उपचुनाव में राज्य की दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी : महेन्द्र भटृ

 उपचुनाव में राज्य की दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी : महेन्द्र भटृ

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 26 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने राज्य की मंगलोर और बदरीनाथ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जीत का दावा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में 26 जून को नाम वापसी के बाद पार्टी के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम दोनों क्षेत्रों में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ सीट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भरत सिंह रावत व अन्य विधायकों के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी 3 जुलाई के बाद बदरीनाथ सीट पर मोर्चा संभालेंगे। कैबिनट मंत्री सौरभ बहुगुणा वहां 3 से 5 जुलाई तक दौरा करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी कार्यक्रम लगेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और केन्द्र से आने वाले प्रचारकों के कार्यक्रमों को लोकसभा प्रभारी अंतिम रूप दे रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!