मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद - Shaurya Mail

Breaking News

मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

 मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

उत्तराखंड(हरिद्वार),गुरुवार 20 जून 2024

10 जुलाई को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने उपचुनाव के लिए यहां से करतार सिंह भड़ाना को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने आज मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले जोरदार रोड शो निकाला उनके रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार से पार्टी के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। रोड शो के बाद बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना नामांकन करने पहुंचे, नामांकन करते समय भी बीजेपी प्रत्याशी भड़ाना के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा सीट की जनता से अपील की कि वह क्षेत्र के विकास के लिए मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने का काम करें। मंगलौर के लोग क्षेत्र के विकास के लिए आगे आएं भाजपा प्रत्याशी को जिता कर डबल इंजन की सरकार को जबूत करने का काम करें। मंगलौर विधानसभा सीट से अभी तक भाजपा प्रत्याशी के ना जीतने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कई मिथक टूटे हैं। यह मिथक भी इस बार टूटेगा और मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।

वहीं आज नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से कार्य किए हैं, वह इस बात को दर्शाएंगे की मंगलौर में भी कमल खिलेगा बाहरी और स्थानीय के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी तो उनके विरोधी हैं, इसलिए उनका विरोध कर रहे थे। पर जो उनके लोग उनका ही विरोध कर रहे थे, वे वास्तव में उनके लोग थे ही नहीं।

करतार सिंह भड़ाना सात बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। करतार सिंह भड़ाना के विधायकी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें मंगलौर उपचुनाव के लिए पार्टी का टिकट दे दिया। दिलचस्प बात ये है कि पिछले विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना ने बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। बीते रविवार को उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ज्वाइन कराई थी।

कांग्रेस ने मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने मंगलौर के पूर्व विधायक दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे उदेबुर्रहमान को कैंडिडेट बनाया है मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा चुनाव परिणाम 13 जुलाई को घोषित होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!