नैनीताल में फिर ‘चायवाला’ के रूप में दिखे सीएम धामी - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल में फिर ‘चायवाला’ के रूप में दिखे सीएम धामी

 नैनीताल में फिर ‘चायवाला’ के रूप में दिखे सीएम धामी

उत्तराखंड(नैनीताल),मंगलवार 18 जून 2024

नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक चाय की दुकान पर पहुंचे और खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। उन्होंने मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों से मिले और उनसे समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री धामी नैनीताल प्रवास के दौरान दूसरे दिन मार्निंग वॉक पर निकले। वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे और वहां खड़े लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाने के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय के लिए खुद अदरक कूटा। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गए।

इसके बाद मुख्यमंत्री पास में ही स्थित खेल मैदान पर पहुंच गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से खेल और सुविधाओं से सम्बंधित समस्याएं पूछीं। मुख्मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी बीडी पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और वार्ड में मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिये कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!