जंगल की आग बुझाने पर 22 महिलाओं को किया गया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

जंगल की आग बुझाने पर 22 महिलाओं को किया गया सम्मानित

 जंगल की आग बुझाने पर 22 महिलाओं को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड(गोपेश्वर),रविवार 16 जून 2024

चमोली जिले के वन विभाग की पूर्वी पिंडर रेंज देवाल ने वनों में लगी आग को बुझाने के लिए ग्राम पंचायत उलंगरा की महिला मंगल दल की 22 महिलाओं को सामुहिक रूप से रविवार को सम्मानित किया।

अज्ञात शरारती तत्वों ने शनिवार देर शाम को देवाल विकासखंड के उलंगरा के जंगल में आग लगा दी थी। उलंगरा के ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के साथ महिला मंगल दल की अध्यक्षा सुमन देवी की अगुवाई में गांव की महिलाओं ने भी आग को बुझाने में सहयोग किया। कुल 22 महिलाओं ने मिलकर जंगल में भड़की आग को नियंत्रित कर दिया।

पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र थपलियाल ने गांव में पहुंच कर रविवार को उन सभी महिलाओं को बुलाया और उनकी सराहना करते हुए महिला मंगल दल को सम्मानित किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उलंगरा की 22 महिलाओं ने तीन घंटे में जंगल में भड़की आग को बुझा कर सराहनीय कार्य किया है। दो सौ हैक्टेयर जंगल को जलने से बचाया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!