गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी - Shaurya Mail

Breaking News

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

 गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड(ऋषिकेश),रविवार 16 जून 2024

गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पर्व पर देशभर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, राम झूला ,लक्ष्मण झूला सहित तमाम घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। गंगा तट पर तमाम श्रद्धालु हवन पूजन, बच्चों के मुंडन और अन्य धार्मिक कार्य करते दिखे। गंगा सभा ने विशेष गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा।

दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का शनिवार से ऋषिकेश पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह तड़के से ही गंगा स्नान शुरू हुआ। गंगा दशहरा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। गंगा स्नान को पहुंचे अपने वाहनों से श्रद्धालुओं को हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। जिसके कारण श्रद्धालुओं को ऋषिकेश पहुंचने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था के चलते 30 से 35 किलोमीटर अतिरिक्त घुमना पड़ा, जिसे नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए।

जाम के कारण शनिवार से ही ऋषिकेश में जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं को अपने वाहनों से रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को नेपाली फार्म से भानिया वाला, रानी पोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जा गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश की तमाम धर्मशालाएं, होटल और आश्रम यात्रियों से भरे थे। शनिवार की रात त्रिवेणी घाट पर हजारों श्रद्धालु लेटे दिखे। सुबह तड़के से ही श्रद्धाुलओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा तट पर श्रद्धालु हवन पूजन, बच्चों के मुंडन और अन्य धार्मिक कार्य करते दिखे।

– छबीलियां और भंडारों का हुआ आयोजन

गंगा दशहरा दिन विभिन्न संस्थाओं व व्यक्तिगत लोगों ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत की छबीलीयां लगाई। त्रिवेणी घाट पर षड दर्शन साधु समाज, अखिल भारतीय सनातन धर्मरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!