गड्ढे में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक घायल - Shaurya Mail

Breaking News

गड्ढे में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक घायल

 गड्ढे में गिरा वाहन, चालक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड(गोपेश्वर),गुरुवार 06 जून 2024

चमोली जिले के कर्णप्रयाग-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन थराली के पास गुरुवार को अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक पंकज कुनियाल पुत्र ललित प्रसाद निवासी करूढ़ पानी, ग्वालदम की मौत हो गयी है। हरिराम पुत्र कढ़ेरा निवासी पालियाकलां, उत्तर प्रदेश घायल है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!