मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

 मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 05 जून 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी पौधरोपण किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होते हुए अनेक प्रजाति के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अह्वान किया कि सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

पौधरोपण कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा,अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!