ऑफलाइन पंजीकरण अब दो हजार प्रतिदिन हो सकेंगे - Shaurya Mail

Breaking News

ऑफलाइन पंजीकरण अब दो हजार प्रतिदिन हो सकेंगे

 ऑफलाइन पंजीकरण अब दो हजार प्रतिदिन हो सकेंगे

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 04 जून 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाना हमारा उद्देश्य है। इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या को 1500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन करने का निर्देश दिए हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या को 1500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेयजल की कमी को दूर करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल संचय एवं जल संवर्द्धन के प्रति संजीदगी के साथ योजना बनाने पर ध्यान दिया जाए। इसे जन आंदोलन के रूप में संचालित करने के लिये आम जनता को इससे जोड़ने के प्रयास किये जाएं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने जल संचय, जल संवर्द्धन और भू-जल स्तर में सुधार के लिये बनायी जाने वाली कार्ययोजना के लिये सचिव शैलेश बगोली और विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!