अब तक 1156 वनाग्नि की घटनाएं, 1586.27 हेक्टेयर वन नष्ट - Shaurya Mail

Breaking News

अब तक 1156 वनाग्नि की घटनाएं, 1586.27 हेक्टेयर वन नष्ट

 अब तक 1156 वनाग्नि की घटनाएं, 1586.27 हेक्टेयर वन नष्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 29 मई 2024

उत्तराखंड में भले ही वनाग्नि की कोई बड़ी घटना ना हुई हो, लेकिन बढ़ते पारे के बीच लगातार जंगल सुलग रहे हैं। 24 घंटे के अंदर गढ़वाल मंडल में चार आग की घटनाएं हुईं हैं और 1.7 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। मई में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में मई के अंत तक राहत की उम्मीद नहीं है।

वन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर 2023 से 29 मई 2024 तक कुल 1156 आग की घटनाएं हुई हैं। इसमें गढ़वाल मंडल में 475 व कुमाऊं मंडल में 585 तो वन्यजीव में 95 घटनाएं हुईं हैं और कुल 1586.27 हेक्टेयर वन जलकर नष्ट हो चुके हैं। वहीं वनाग्नि की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल हुए हैं। वनों में आग लगाने के मामले में वन अधिनियम के तहत 438 केस दर्ज किए जा चुके हैं।

अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि वनाग्नि प्रबंधन के कुल 450 बेस सेट, 284 मोबाइल सेट, 1478 हैंडसेट और 48 रिपीटर्स स्टेशन उपयोग में लाए जा रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!