देहरादून प्रेमनगर में शुभारंभित हुआ नया मान्या ब्लड बैंक - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून प्रेमनगर में शुभारंभित हुआ नया मान्या ब्लड बैंक

 देहरादून प्रेमनगर में शुभारंभित हुआ नया मान्या ब्लड बैंक

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 28 मई 2024

देवभूमि उत्तराखंड के त्यागी मार्केट, प्रेमनगर देहरादून में मान्या ब्लड बैंक नाम से शुभारंभित करते हुए विधायक सविता कपूर ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी, तथा मान्या ब्लड बैंक के कार्यों तथा इसकी उपयोगिता के विषय में गहन रुचि ली। द्वीप प्रज्वलन और मंगल मंत्रो के साथ हुए मान्या ब्लड बैंक के उद्घाटन अवसर पर पधारे 130 बार रक्तदान कर चुके योगेश अग्रवाल ने कहा कि यह ब्लड बैंक की सेवाएं से अल्प रक्त रोगियों के जीवन रक्षार्थ बड़ा उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे योगेश अग्रवाल द्वारा मान्या ब्लड बैंक में पहला रक्तदान और अपने जीवन काल का 131 वी बार का रक्तदान कर रक्तदान कार्य का शुभारंभ किया। मान्या ब्लड बैंक के शुभारंभ अवसर पर विधायक सविता कपूर, योगेश अग्रवाल,मान्या ब्लड बैंक के कमल साहू, डॉ० पीयूष अग्रवाल, सुभारती अस्पताल के डॉ०अनिल रोहेला आदि अनेक महानुभाव उपस्थित थे ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!