अल्मोड़ा के प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 अल्मोड़ा के प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),गुरुवार 23 मई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम कल्याणिका डोल आश्रम भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ। बारिश होने से राहत मिली है। आने वाले साल में जंगल की आग से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाई जायेगी। इस दौरान सीएम धामी ने कल्याणिका डोल आश्रम में श्रीयंत्र पूजन, आचार्यपीठ का शुभारंभ और कन्या पूजन किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी, बाबा कल्याणिका दास, विधायक मोहन सिंह महरा, डॉ. प्रमोद नैलवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, सुभाष पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!