पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल ने अपनी पुस्तक राज्यपाल को की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल ने अपनी पुस्तक राज्यपाल को की भेंट

 पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल ने अपनी पुस्तक राज्यपाल को की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 18 मई 2024

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक गढ़वाल के संस्कार लोकगीत ‘मांगल’ भेंट की।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. माधुरी बड़थ्वाल महिला सशक्तीकरण की प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने पुस्तक के लिए उनकी सराहना की और कहा कि यह पुस्तक संगीत के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां का लोक संगीत और संस्कृति हमारी पहचान है और यह हमारी धरोहर है। यह धरोहर लुप्त न हो जाए इसके विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से स्थानीय लोकगीत की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि लोक गायिका डॉ. माधुरी बड़थ्वाल लोक संगीत, लोक साहित्य एवं संस्कृति संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं। संस्कृति के संरक्षण एवं इसमें योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!