भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज ओडिशा में, भुवनेश्वर में सुबह 10 बजे करेंगे रोड शो, सुंदरगढ़ में शाम को है जनसभा - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज ओडिशा में, भुवनेश्वर में सुबह 10 बजे करेंगे रोड शो, सुंदरगढ़ में शाम को है जनसभा

नई दिल्ली,गुरुवार 16 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने अध्यक्ष नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सबसे पहले सुबह 10 बजे खोर्धा जिले में रोड शो करेंगे। यह रोड शो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर बारीक शाही से शुरू होगा। रोड शो का समापन बधेई बंका में होगा। इसके बाद नड्डा राजधानी के लिंगराज मंदिर जाएंगे। वह सुबह 11ः10 बजे भगवान लिंगराज के दर्शन करेंगे। जेपी नड्डा दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर बरगढ़ और शाम सवा चार बजे सुंदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!