मुंबई में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी मुंबई वासियों की भारी भीड़ - Shaurya Mail

Breaking News

मुंबई में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी मुंबई वासियों की भारी भीड़

 मुंबई में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी मुंबई वासियों की भारी भीड़

महाराष्ट्र(मुंबई),गुरुवार 16 मई 2024

मुंबई में बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोके दी रोड शो में मुंबईवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री का जगह-जगह पर मुंबईकरों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और प्रधानमंत्री ने भी नागरिकों के स्वागत का जवाब भी उसी गर्मजोशी से दिया।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नासिक के डिडोरी में प्रचारसभा को संबोधित करने के बाद कल्याण पहुंचे थे। कल्याण में पीएम मोदी ने प्रचार सभा संबोधित किया, इसके बाद पीएम मोदी मुंबई में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मुलुंड और घाटकोपर के बीच करीब ढाई किलोमीटर का रोड शो किया। इस रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस रोड शो में मोदी के साथ कारों का बड़ा बेड़ा भी नजर आ रहा था। साथ ही इस रोड शो में भाजपा के साथ बड़ी संख्या में शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार गुट के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मोदी की कार के आगे बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता चलती नजर आ रही थीं।

मोदी के रोड शो के चलते मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ड्रोन, पेंटाग और गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे रोड शो खत्म होने के बाद बहाल कर दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!