भकुंट भैरवनाथ के खुले कपाट, केदारनाथ धाम के माने जाते हैं रक्षक - Shaurya Mail

Breaking News

भकुंट भैरवनाथ के खुले कपाट, केदारनाथ धाम के माने जाते हैं रक्षक

 भकुंट भैरवनाथ के खुले कपाट, केदारनाथ धाम के माने जाते हैं रक्षक

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 मई 2024

उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट आज अपराह्न विधि विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात खुल गये हैं। शुक्रवार को सुबह बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे।

यह परंपरा है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद शनिवार अथवा मंगलवार को भुकंट भैरव नाथ के कपाट खुलते हैं। इसके बाद केदारनाथ धाम में आरतियाें सहित प्रसिद्ध सायंकालीन आरती शुरू हो जाती है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक कल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से आज शनिवार दोपहर तक चालीस हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। कपाट खुलने के दिन 29030 (उनतीस हजार तीस ) तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये थे।

भैरवनाथ को केदारनाथ पुरी का रक्षक कहते हैं। भैरव नाथ भगवान शिव के गणों में से प्रबल शक्तिशाली हैं। आज भैरव नाथ के कपाट खुलने के समय केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित हक हकूक धारियों, तीर्थ-पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने के बाद यज्ञ- हवन, पूजा- अर्चना हुई। इसके बाद भैरवनाथ के पश्वा अवतरित हुए और यात्रा की कुशलता का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल,भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!