भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के चुनावी दौरे पर - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह आज कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के चुनावी दौरे पर

नई दिल्ली,शुक्रवार 03 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। शाह इस बार के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर दिन-रात एक कर रहे हैं। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह व सहकारितामंत्री शाह के आज के चुनाव दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दिन में 12 बजे कर्नाटक के हुक्केरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो महराष्ट्र पहुंचेंगे। महाराष्ट्र में उनकी दो जगह जनसभा होगी। शाह दोपहर ढाई बजे रत्नागिरी और शाम सवा चार बजे सांगली में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गोवा पहुंचेंगे। यहां वह शाम साढ़े छह बजे नार्थ गोवा सीट के मापुसा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!