भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात के चुनाव दौरे पर - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात के चुनाव दौरे पर

नई दिल्ली,शुक्रवार 03 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात के चुनाव दौरे पर रहेंगे। सुबह जनसभा की शुरुआत कर वह आज के चुनाव कार्यक्रम का आगाज करेंगे। भाजपा ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा सुबह 11 बजे दाहोद में झालोद रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद के टैगोर हाल पालड़ी में दोपहर डेढ़ बजे मतदाताओं से संवाद करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे कच्छ में वह रोड शो में हिस्सा लेंगे। गांधी मार्केट से शुरू रोड शो का समापन झंडा चौक गांधीधाम में होगा। गांधीधाम में रात आठ बजे नड्डा होटल रेडिसन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!