चारधाम यात्रा : एनडीएमए मॉक अभ्यास से पुख्ता करेगा आपदा से निपटने की तैयारी - Shaurya Mail

Breaking News

चारधाम यात्रा : एनडीएमए मॉक अभ्यास से पुख्ता करेगा आपदा से निपटने की तैयारी

 चारधाम यात्रा : एनडीएमए मॉक अभ्यास से पुख्ता करेगा आपदा से निपटने की तैयारी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 मई 2024

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) दो मई को मॉक अभ्यास के जरिए चारधाम यात्रा की तैयारी परखेगा। इसका उद्देश्य चारधाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करना है, ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए और हादसों में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

प्रस्तावित मॉक अभ्यास को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों एवं एसडीआरएफ-एनडीआरएफ के अधिकारियों से कहा कि आपदा से निपटने के लिए समस्त उपकरण, साजो सामान एवं संसाधन तैयार रखें। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी घटनाएं बताकर घटित नहीं होती हैं, ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए समय-समय पर मॉक अभ्यास किए जाते हैं, ताकि तैयारियां पुख्ता की जा सकें। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से निपटने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएस रावत, जीएमडीसी डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!