दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा

 दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा

उत्तराखंड(ऋषिकेश),बुधवार 01 मई 2024

दिल्ली से ऋषिकेश अपने दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक मुनि की रेती थाना अंतर्गत पांडू पत्थर के निकट गंगा नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम अभियान चला रही है।

एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 12:10 बजे पांडू पत्थर के निकट गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विजय विहार फेस 2 रोहिणी निवासी 21 वर्षीय कनिष्क राणा अपने दोस्तों वंश गौड़, हिमांशु लकड़ा और एक अन्य के साथ दिल्ली से यहां घूमने आए थे। नीम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय गंगा के तेज बहाव में कनिष्क राणा आगे निकल गया और डूब गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, डीप डाइविंग टीम और जल पुलिस मौके पर सर्चिंग अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक कनिष्क को खोजा नहीं जा सका था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!