प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

 प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली,सोमवार 01 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार (दो अप्रैल) को उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 10 बजे उत्तराखंड के रुद्रपुर में पार्टी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की कुल पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!