राष्ट्रपति मुर्मू आज 94 प्रख्यात कलाकारों को प्रदान करेंगी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू आज 94 प्रख्यात कलाकारों को प्रदान करेंगी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

 राष्ट्रपति मुर्मू आज 94 प्रख्यात कलाकारों को प्रदान करेंगी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

नई दिल्ली,बुधवार 06 मार्च 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) देश के प्रतिष्ठित 94 कलाकारों वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री, जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा इस समारोह में शामिल होंगे।

अकादमी पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति समारोह में सात प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी। अकादमी रत्न कलाकार को उसके असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है।

उल्लेखनीय है कि अकादमी पुरस्कार 1952 से प्रदान किए जा रहे हैं। ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक का प्रतीक हैं बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं। अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कार के लिए ताम्रपत्र और अंग वस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!