केंद्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : प्रधानमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : प्रधानमंत्री

 केंद्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली,शुक्रवार 15 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय की हीरक जयंती के अवसर पर छात्रों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केन्द्रीय विद्यालय परिवार के सभी छात्रों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को उनकी हीरक जयंती पर बधाई। यह इस प्रतिष्ठित शैक्षिक समुदाय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने और प्रशंसा करने का अवसर है। पिछले कुछ वर्षों में, केंद्रीय विद्यालयों ने कई छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के समग्र विकास में उनका योगदान वास्तव में सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन हर साल 15 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना वर्ष 1963 में केवल 20 रेजिमेंटल स्कूलों के साथ की गई थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!