टनकपुर : प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा - Shaurya Mail

Breaking News

टनकपुर : प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा

 टनकपुर : प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा

 

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा है कि लंबे समय से महाविद्यालय टनकपुर में प्राचार्य की नियुक्ति न होने की विद्यालय का शिक्षा एवं अनुशासन प्रभावित होने लगा था। लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर एक माह पहले प्राचार्य की नियुक्ति की गई, लेकिन मात्र एक माह के अंतराल में प्राचार्य का तबादला कर दिया गया। एक बार फिर महाविद्यालय टनकपुर में प्राचार्य का पद खाली होने से विद्यालय अभिभावक विहीन हो गया। इसी के साथ शिक्षा एवं अनुशासन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति शीघ्र किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर हर्षित शर्मा, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि नीरज सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष भावन बोहरा, उप सचिव तुषार मिश्रा, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!