कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने कंबल वितरित किए - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने कंबल वितरित किए

 कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने कंबल वितरित किए

आज कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने देहरादून के सभी  समाचार पत्र विक्रेताओ को कम्बल बांटे।सभी समाचार पत्र विक्रेता आज मंगला देवी इंटर कालेज ई. सी रोड़ पर भारी संख्या में एकत्रित हुए जहां पर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने सभी को कंबल वितरित किए।

श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने अपने संबोधन कहा कि समाचार पत्र विक्रेता हमारे समाज का अभिन्न अंग है। यह सुबह सुबह ही शहर भर की खबर समाज को पहुंचाते है। श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने बताया कि वह समय समय पर समाचार पत्र विक्रेताओं की समस्या को निवारण करने के प्रयासरत रहते हैं।

कोरोना काल में भी श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने दो बार समाचार पत्र विक्रेता भाईयों को राशन किट मुहैया कराई।

श्री सूर्यकांत धस्माना जी ने बताया कि वह हर संभव प्रयास करते हैं कि समाज में जरूरत मंदो की मदद की जाय। सर्दी के मौसम में धस्माना जी ने पुल के नीचे, शहर की सड़कों में रह रहे जरूरत मंद लोगों की कंबल बांटे।

दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसियेशन के पदाधिकारी श्री प्रदीप रतूड़ी, श्री हरप्रीत सिंह,श्री कैलाश सेमवाल,श्री राकेश कुमार भट्ट, श्री ललित जोशी,श्री बिजेंद्र सेमवाल, श्री राकेश शर्मा ने श्री सूर्यकांत धस्माना जी, बहुगुणा जी का समस्त समाचार पत्र विक्रेता भाईयों की तरफ से धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में अनिल भट्ट,मनोज गैरोला, जगदीश भट्ट, रणजीत रावत, गौरव,सौरव, मणिकांत,कुलदीप,संजीव बिष्ट,श्याम किशोर,शिव सिंह,शिव कुमार,सुनील श्रीवास्तव,सुनील घोष, अतुल,माथुर, मुन्नवर,हरी आदि अन्य भारी संख्या में समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!