'त्रिपुरा की पहचान अब हिंसा और पिछड़ापन नहीं', जनसभा में बोले पीएम मोदी - Shaurya Mail

Breaking News

‘त्रिपुरा की पहचान अब हिंसा और पिछड़ापन नहीं’, जनसभा में बोले पीएम मोदी

 ‘त्रिपुरा की पहचान अब हिंसा और पिछड़ापन नहीं’, जनसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धलाई के अंबासा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था ‘चंदा’। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है… त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र यह साबित करता है कि भाजपा वही करती है जो आप चाहते हैं और हम वही करते हैं जो आपकी प्राथमिकता होती है, जो आपकी जरूरत होती है। हमने अपने संकल्प पत्र में नए लक्ष्य के साथ नए कदम उठाने का फैसला लिया है। पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पुलिस थानों तक पर सी.पी.एम. कैडर का कब्ज़ा था लेकिन भाजपा सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!