'शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया, हमने रात 2 बजे बात की', किंग खान के बारे में क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा? - Shaurya Mail

Breaking News

‘शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया, हमने रात 2 बजे बात की’, किंग खान के बारे में क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?

 ‘शाहरुख खान ने मुझे कॉल किया, हमने रात 2 बजे बात की’, किंग खान के बारे में क्या बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा?

फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो अपनी आगामी फिल्मपठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बयान में कहा कि वो शाहरुख खान को नहीं जानते है। इस बयान के बाद विवाद उठा है। इसी बीच 22 जनवरी की रात दो बजे खुद शाहरुख खान ने हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की है।

दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान जारी कर कहा था कि वो फिल्म नहीं देखेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि वो किसी शाहरुख खान को नहीं जानते है। फिल्मों से उनकी कोई रूचि नहीं है। इससे पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए फिल्म पठान का जोर शोर से विरोध किया था।

इस हिंसक विरोध को देखते हुए खुद शाहरुख खान ने अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की है। हिमंत बिस्वा सरमा से बात करते हुए उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की है। इसकी जानकारी खुद हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें देर रात दो बजे फोन किया।

आगामी फिल्म पठान की असम में रिलीज को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की। सरमा ने लिखा कि उन्होंने अभिनेता को आश्वासन दिया है कि फिल्म की रिलीज और स्क्रीनिंग के दौरान अप्रीय घटना को होने से रोका जाएगा।

असम में हुआ विरोध

दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शन में उन्होंने शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में शुक्रवार को हंगामा किया था। इस सिनेमाघर में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दिखाया जाना है। कट्टरपंथी संगठन के स्वयंसेवकों ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर उन्हें जला दिया था।

फिल्म का हो रहा विरोध

फिल्म ‘पठान’ को एक गाने ‘बेशर्म रंग…’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!