दो स्कूटरों की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की मौत, तीन घायल - Shaurya Mail

Breaking News

दो स्कूटरों की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की मौत, तीन घायल

 

हरिद्वार,  कनखल हाईवे पर दो स्कूटरों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। तीन कावड़िए घायल हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई है।

कनखल थाना के कार्यवाहक एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि बुधवार रात कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर गंगा रिवेरा होटल के पास दो स्कूटरों की भिड़त हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक कांवड़ियों की पहचान राहुल पुत्र सुरेश उम्र 22 वर्ष निवासी कपिल विहार पेपर मिल रोड सहारनपुर और श्याम ठाकुर पुत्र गजेन्द्र ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी मेरठ रोड़ घुकना मोड़ सिहानी गेट गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मनीष पुत्र अरविंद निवासी आईटीआई वृद्धा आश्रम सहारनपुर यूपी, दीशांत पुत्र बचन और जतिन पुत्र ओमकार निवासीगण मेरठ रोड़ सिहानी गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है। घायलों में एक कांवड़िए की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। दो कांवडियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी रात को ही मृतक व घायलों के परिजनों को भेज दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!