महाराज ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

महाराज ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई

 महाराज ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई

 

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सतपाल महाराज ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं।

उन्होने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वह दिल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत हुई है।

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!