Breaking News

आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर के 41वें वार्षिंकोत्सव का हुआ आगाज

 आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर के 41वें वार्षिंकोत्सव का हुआ आगाज

 

देहरादून। आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर के 41वें वार्षिंकोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रातः काल में वेदाचार्यों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात् भजन उपदेश व बाल प्रतियोगिताऐं आयोजित किए गये।

संरक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ, भजन, उपदेश व ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सांय काल में बाल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं रविवार को यज्ञ, भजन उपदेश, अतिथियों का सम्मान समारोह के पश्चात् ऋषिलंगर भण्डारा का आयोजन किया जायेगा।

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में यज्ञ पं वेदवशु शास्त्री, उपदेश आचार्य धनन्जय, गुरूकुल पौंधा देहरादून, पियूष शास्त्री, राजाराम शास्त्री, अन्नापूर्णा देहरादून द्वारा दिये जायेंगे।

निवेदकों में पं0 उम्मेद सिंह विशारद वैदिक प्रचारक, प्रधान रमेश चन्द्र भारती, मंत्री संदीप आर्य, उप प्रधान धनीराम चौथानी, एडवोकेट एस एस राणा, मदन राम आर्य, कोषाध्यक्ष पदीराम आर्य, रणजीत राय कपूर, प्रेमलाल कोहली कुन्दन सिंह, किशन सिहं देवेन्द्र सिंह परमार, दिनेश पुरी, जितेन्द्र सिंह आर्य, प्रेमवती आर्य प्रधान, रूकमणी देवी, जमुना देवी, महेश्वरी ध्यानी, निकिता पुरी, आर्य कुुमार सभा से दिलबर सिंह चौथानी, हेम प्रकाश, जस्सू दादा, प्रमोद नौटियाल, प्रवेश गुसांई, आशीष भारती सहित नत्थनपुर के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!