उत्तराखंड के 255 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

उत्तराखंड के 255 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

 उत्तराखंड के 255 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 30 अक्टूबर 2024

भारतीय डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल की ओर से भारतीय सर्वेक्षण विभाग के प्रेक्षागृह में मंगलवार काे रोजगार मेला का आयाेजन किया गया। रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के 255 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इनमें से 25 नव चयनितों को केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

रोजगार मेले में भारतीय डाक विभाग के अलावा सशस्त्र सीमा बल, भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड सहित विभिन्न बैंकों के नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए। रोजगार मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के सार्थक अवसर प्रदान करके सशक्त बनाता है। रोजगार मेला देशभर में 40 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न विभागों में केंद्र सरकार में शामिल होने वाले नए कर्मचारी शामिल हुए।

नवनियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। 1400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो नवनियुक्तों को अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने और विकसित भारत निर्माण की दिशा में काम करने के लिए कौशल से ओत-प्रोत करेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!