हरिद्वार में गंगा नदी में फंसे 16 कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला - Shaurya Mail

Breaking News

हरिद्वार में गंगा नदी में फंसे 16 कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला

 हरिद्वार में गंगा नदी में फंसे 16 कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला

उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 02 अगस्त 2024

कांवड़ मेले के आखिरी दिन शुक्रवार को 16 कांवड़िये धनुष पुल के पास गंगा नदी के बीच फंस गए। सभी को जल पुलिस व 40वीं बटालियन पीएसी के जवानों ने रेस्कयू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि कल (गुरुवार) को पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते लालजीवाला बैराज से हर की पैड़ी क्षेत्र में कम जल छोड़ा जा रहा था, जिसके चलते गंगा में पानी कम था और कांवड़िए गंगा में उछल-कूद कर स्नान करने का आनंद ले रहे थे। आज (शुक्रवार) बैराज से पानी छोड़ दिया गया, जिसके चलते अचानक पानी बढ़ने से धनुष पुल पर गंगा के बीच नहा रहे 16 कांवड़िए बीच फंस गए। सूचना मिलते ही तत्काल जल पुलिस व 40वीं बटालियन पीएसी के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!