गुरुकुल के 11 छात्रों को मिला रोजगार - Shaurya Mail

Breaking News

गुरुकुल के 11 छात्रों को मिला रोजगार

 गुरुकुल के 11 छात्रों को मिला रोजगार

हरिद्वार ,  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इन्चार्ज सीएओसी एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित कम्पनियां अटैरो रिसाइक्लिंग प्रा.लि. (भगवानपुर, रुड़की), 75वें टेक्नोलॉजीस प्रा.लि. (मोहाली), हाइक एजुकेशन, किडशेपर्स एवं सोर्स सॉफ्ट सॉल्यूशन्स कम्पनी ने समविश्वविद्यालय के बीटेक, एमएससी एवं एमबीए, बीपीईएस के छात्रों को चयनित करने के लिए कैम्पस ड्राइव किया गया।

प्लेसमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात कम्पनी ने 11 छात्रों का चयन किया गया, जिसमें अटैरो रिसाइक्लिंग प्रालि (भगवानपुर, रुड़की) कम्पनी ने एमएससी से विद्यार्थी पारस कुमार, विद्यार्थी सत्यम पंवार एवं तरूण तथा 75वें टेक्नोलॉजीस प्रालि (मोहाली) कम्पनी ने बीटेक स सुशांत और हाइक एजुकेशन प्रालि कम्पनी ने बीटेक से विद्यार्थी उदित, किडशेपर्स कम्पनी ने एमबीए से विद्यार्थी चन्दन कुमार एवं छात्रा श्रूति सिंह, बीपीईएस से 01 शुभम जोशी, छात्रा सुरभि और सोर्स सॉफ्ट सॉल्यूशन्स प्रालि कम्पनी ने बीटेक से प्रणव मित्तल और एमबीए से छात्रा स्वीटी को चयनित घोषित किया।

कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, वित्ताधिकारी प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता, इन्चार्ज सीएओसी एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर प्लेसमेंट टीम से विकास सक्सेना, कमल कुमार और मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!