देहरादून तिरंगा यात्रा में युवा दिखे राष्ट्रप्रेम से सराबोर, मुख्यमंत्री हुए शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

देहरादून तिरंगा यात्रा में युवा दिखे राष्ट्रप्रेम से सराबोर, मुख्यमंत्री हुए शामिल

 देहरादून तिरंगा यात्रा में युवा दिखे राष्ट्रप्रेम से सराबोर, मुख्यमंत्री हुए शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क, देहरादून से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में तमाम जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा पार्क भारत माता व वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ 13 से 15 अगस्त तक चलने वाला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ हो गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। सभी नागरिक इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें। मुख्यमंत्री ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं और अन्य लोगों का उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच तिरंगा यात्रा के दौरान देहरादून की सड़कें राष्ट्रप्रेम से सराबोर दिखीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!