भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक लगाया है। - Shaurya Mail

Breaking News

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक लगाया है।

 भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक लगाया है।

ईशान किशन ने नया कीर्तिमान बनाते हुए सबसे कम गेंद में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। ईशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक जमाया। आपको बता दें कि बंगलादेश दौरे पर गई टीम इंडिया 2 मुकाबले हार चुकी है। आज तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह आज ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था। ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम था।

ईशान किशन ने मुस्तफिजुर रहमान की बॉल पर 1 रन लेकर यह कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने 126 गेंदों में 23 चौके और 9 छक्के भी लगाएं। ईशान किशन ने अपनी पारी में 210 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 131 गेंद खेली। उन्होंने कुल 24 चौके लगाए और 10 छक्के मारे। ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 160.0 कर रहा। ईशान किशन को लिटन दास ने तस्कीन अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट कराया।

ईशान किशन में आज कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ईशान किशन दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान किशन ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 103 गेंदों में 150 रन बनाए। ईशान किशन से पहले भारत की ओर से रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का दोहरा शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 264, वीरेंद्र सहवाग के 219, ईशान किशन के 210, रोहित शर्मा की 209, रोहित शर्मा के 208 और सचिन तेंदुलकर के 200 रन हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!