युवा लोक गायक गुंजन डंगवाल (26) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत   - Shaurya Mail

Breaking News

युवा लोक गायक गुंजन डंगवाल (26) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत  

 युवा लोक गायक गुंजन डंगवाल (26) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत  

युवा लोक गायक गुंजन डंगवाल (26) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत  

 

देहरादून। युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल (26) वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इलेक्ट्रिकल से बीटेक गुंजन को गायन और संगीत के क्षेत्र में काफी रुचि थी, जिससे गुंजन ने कम समय में गायन और संगीत में ख्याति अर्जित कर ली थी। उनके आकस्मिक निधन पर लोक संगीत, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवा गायक गुंजन डंगवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के खसेती गांव और वर्तमान में नई टिहरी निवासी शिक्षक कैलाश डंगवाल के पुत्र गुंजन डंगवाल का शनिवार सुबह पंचकूला हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुंजन चंडीगढ़ किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। वह स्वयं कार ड्राइव कर अकेले ही चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

गुंजन ने बहुत कम समय में संगीत के क्षेत्र में नाम कमा लिया था। उनका पहला एलबम नंदू मामा की स्याली काफी पॉपुलर हुआ था। धीरे-धीरे गुंजन गीत के साथ-साथ संगीत और वीडियो एलबम बनाने के लिए भी कार्य करने लगे। इन दिनों उनका गीता चैता की चैत्वाल्या संगीत ने भी बाजार में धूम मचा रखी है। पेशे से संगीतकार गुंजन ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक भी किया था। साथ ही संगीत विशारद की भी उनके पास डिग्री थी। गुंजन की मौत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उमेश चरण गुसाईं, प्रदीप रमोला, डा. नरेंद्र डंगवाल, विजय गुनसोला, राकेश राणा, डा. वीर सिंह रावत आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!