स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

 स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 15 जून 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को केदारपुरम में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में एक सप्ताह के योग शिविर का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने भी प्रतिभागियों के साथ लगभग 40 मिनट योगासन किए।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग हमारे तन और मन दोनों के स्वास्थ्य का आधार है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम समाज और देश के लिए कुछ कर पाने में सक्षम होंगे। प्रदेश और देश में युवा मानव संसाधन कुशल बने, इसमें योग की बड़ी भूमिका हो सकती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बचपन से ही हर दिन कम से कम 30 मिनट योगासन करने की आदत डालें। इससे उन्हें अपने जीवन में डॉक्टर के पास जाने की कम से कम जरूरत पड़ेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में योग की ऐसी अलख जगाई है कि आज डेढ़ सौ से ज्यादा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा को पूरा विश्व अंगीकार कर रहा है।

इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता, राजीव नयन तिवारी, मीना बिष्ट, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!