यमुनोत्री क्षेत्र भाजपाइयों ने विधायक केदार रावत का किया विरोध, कहा-युवा चेहरे को देें टिकट - Shaurya Mail

Breaking News

यमुनोत्री क्षेत्र भाजपाइयों ने विधायक केदार रावत का किया विरोध, कहा-युवा चेहरे को देें टिकट

 यमुनोत्री क्षेत्र भाजपाइयों ने विधायक केदार रावत का किया विरोध, कहा-युवा चेहरे को देें टिकट

यमुनोत्री क्षेत्र भाजपाइयों ने विधायक केदार रावत का किया विरोध, कहा-युवा चेहरे को देें टिकट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे टिकट बंटवारे की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध भी तेज हो रहा है। बुधवार को भारी संख्या में भाजपा मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत का जमकर विरोध किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा को बचाना है तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में युवा और नए चेरहे को चुनावी मैदान में उताना चाहिए। चूंकि, बीजेपी का नारा है ‘अबकी बार 60 के पार’ और यह तभी सफल हो सकता है, जब यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से केदार सिंह रावत का टिकट काटते हुए युवा चेहरे को मौका दिया जाए।

इससे पहले भी कार्यकर्ता केदार सिंह रावत को टिकट देने का विरोध कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में कई युवा दावेदार हैं, जो जनता के बीच काफी समय से लोकप्रिय होने के साथ ही पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। इससे पहले भी कार्यकर्ताओं ने विधायकों के खिलाफ विरोध दर्ज करा चुके हैं। गत दिवस हरिद्वार ग्रामीण से विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ वहां के कार्यकर्ताओं ने विरोध कर टिकट काटने की मांग की थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!