भूकंप के झटके से डोली यमुना घाटी, नींद से जाग उठे लोग - Shaurya Mail

Breaking News

भूकंप के झटके से डोली यमुना घाटी, नींद से जाग उठे लोग

 भूकंप के झटके से डोली यमुना घाटी, नींद से जाग उठे लोग

उत्तरकाशी,  आज तड़के समूचे यमुना घाटी की धरती भूकंप से डोली तो लोग गहरी नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सोमवार को लोग गहरी नींद में थे तभी 3:49 बजे पूरी यमुनाघाटी भूकंप के झटकों से डोल गयी, इस भूकंप की तीव्रता 2.9 थी और केंद्र बड़कोट तहसील के स्यालना गांव के जगलों में था, भूकंप बड़कोट, नौगांव, पुरोला, आदि क्षेत्रों में महसूस हुआ है।

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फिलहाल जनपद में भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है,सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!