विश्व कप टी-20  में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार - Shaurya Mail

Breaking News

विश्व कप टी-20  में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार

 विश्व कप टी-20  में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

विश्व कप टी-20  में सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पुलिस ने टी-20 विश्व कप में सट्टा लगा रहे एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से नगदी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने के बाद सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए है। जिसे देखते हुए पुलिस भी सक्रिय थी। पुलिस भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सट्टेबाजी की भनक लगी। एसओजी और कोतवाली की संयुक्त टीम ने राजपुरा मारुति सुजूकी के शोरूम के पास से सट्टेबाज विनेश कुमार पुत्र प्रेम लाल को कागज की सट्टे पर्ची व 90 हजार तीन सौ नगदी के साथ गिरफ्तार किया। वह मैच में हार व जीत का सट्टा लगा रहा था। आरोपित पर कोतवाली पुलिस में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, संजय जोशी, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, राजेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!