ज्योतिर्मठ पुनर्वास योजना के तहत 1700 करोड़ से अधिक का काम गतिमान : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

ज्योतिर्मठ पुनर्वास योजना के तहत 1700 करोड़ से अधिक का काम गतिमान : मुख्यमंत्री

 ज्योतिर्मठ पुनर्वास योजना के तहत 1700 करोड़ से अधिक का काम गतिमान : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 13 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ज्योतिर्मठ में केन्द्र सरकार के सहयोग से 1700 करोड़ से भी अधिक की लागत से पुनर्वास की योजना का काम गतिमान है। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रदेश में सभी बैंकों के आवश्क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद करेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसी सेवाओं सीमांत क्षेत्र के हर नागरिक तक पहुंचे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ के मैके पर यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। यह कदम वित्तीय समावेशन साथ क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा। गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ दोनों ही चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इन स्थानों पर बैंक की शाखाएं खुलने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है। नीति आयोग की ओर से जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में हमारे प्रदेश का प्रथम स्थान आया है। राज्य सरकार का प्रयास है बैंकिंग, कि वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसी सेवाओं हर नागरिक तक पहुंचे। राज्य सरकार ई गवर्नेंस, मोबाइल एप, डिजिटल सेवाओं को गांव गांव तक पहुंचा रही है। जिससे लोगों का जीवन आसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत, विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह संकल्प तभी पूरा होगा,जब अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ जा सकेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन धन योजना, मुद्रा योजना, जैसी अनेक योजनाएं से देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सेवा से जोड़ने का काम किया है। देश में 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। अब इन खातों के माध्यम से किसी भी योजना के लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ.मोहन सिंह बिष्ट, आशा नौटियाल, एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!