Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया।

 

उत्तराखंड राज्य में में उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर लगी रोक को हटाने के सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का स्वागत करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के निवेदन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में इस दिशा में ठोस पैरवी की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को यथावत रखने का आदेश सुनाया है। जोकि अत्यंत सराहनीय व उत्तराखंड की महिलाओं के लिए वरदान है। जो कि राज्य की महिलाओं को राज्य में अपनी प्रशासनिक सेवा देने के लिए सहायता का काम करेगा।

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निर्देशित ग्राम्य विकास विभाग की लखपति दीदी योजना का भी स्वागत किया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में सम्मानित किया जाएगा यह निर्णय भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में संबल प्रदान करेगा। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ा रही है वह उत्तम है। 2025 तक सरकार ने सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्धारित लक्ष्य का निर्णय भी सराहनीय है।

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने कहा की राज्य की महिलाओं के पर न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं। राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन होगा या उनके साथ अहित होगा तो महिला आयोग शान्त नही रहेगा। हर हाल में महिला आयोग महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!